तेरे जाने के बाद तेरे जाने के बाद सब बदल सा गया है, आंखें कभी सो नही पाई, खुल के कभी रो नहीं पाई, शिकायतें कभी कर नही पाई, तेरे जाने के बाद मन के भावों को कौन पढ़ेगा, छोटी बड़ी उलझनों को कौन समझेगा, पलक बिछाएं बेसब्री से इंतजार कौन करेगा, तेरे जाने के बाद सब बदल सा गया है सपनों मे तुझे देखती हूँ, तेरी तस्वीर से बातें करतीं हूँ, तेरी यादों में मुसकाती हूँ, चुपके से रो लेती हूँ, तेरे जाने के बाद ना वो आंचल न ममता की छावं, ना लोरी, ना तेरी गोदी, दिन भी लगे अंधेरी रात , तेरे जाने के बाद करती थी तू मुझसे ही मेरी शिकायतें, मुझे तो अकेला छोड़ कर चली गई, मुझे तो आती है , क्या तुझे नहीं आती मेरी याद, अब तु बता, किससे करूँ मैं तेरी शिकायतें, तेरे जाने के बाद सब बदल सा गया।