बिहाइंड एनिमी लाइन्स भाग-२
वर्षावन में अपनी स्थिति स्पष्ट करने और चिन्द्विन नदी को देखकर दिशा ज्ञान प्राप्त कर लेने के बाद वह नदी के किनारे उसके प्रवाह की विपरीत दिशा में आगे बढ़ने लगा। नदियों के किनारे जाना बहुत लाभकारी होता है, इससे भोजन और पानी तो मिलता ही है साथ में मानव बस्तियाँ भी प्रायः किसी नदी किनारे ही होती हैं और ऐसी बड़ी-बड़ी नदियाँ यातायात का भी सुगम माध्यम होती हैं। यमदूत का रूप अपनी धुन में चलते जा रहा था तभी उसे मोटर की आवाज सुनाई दी जो नदी में से आ रही थी, किसी खतरे की आशंका के कारण वह तुरंत झाड़ियों में छुप गया। वह जहाँ छिपा था वहाँ से नदी का कुछ भाग दिखाई दे रहा था, वहीं से चुराई हुई दूरबीन से उसने देखा कि लकड़ी की बनी दो मोटर बोट पर सवार कुछ लोग कहीं जा रहे थे, इन लोगों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। शायद यह सैनिक म्यामांर की सेना के थे। " नहीं नहीं ये सैनिक म्यामांर सेना के नहीं NSCN के लड़ाके हैं ", यमदूत ने मन में ही कहा। उसने इन सैनिकों की वर्दी के बाएँ बाजू में बने चिह्न को अब देख लिया था जिस पर NSCN-K लिखा हुआ था। ...