Posts

Showing posts with the label Naina Singh

💗🌹रिश्तों की डोर🌹💗

Image
💗🌹💗🌹💗🌹💗🌹💗🌹💗🌹💗🌹💗🌹💗🌹💗🌹💗 कोई चाह कर भी कभी तोड़ नहीं पाता हैं जिन रिश्तों की डोर रूह से जुड़ा होता हैं वो इंसान से हो या वो पशु -प्रेम ज़िन्दगी में ऊन रिश्तों की अहसास हमारे दिल में होता हैं...!! यूही नहीं किसीका दर्द हम महसूस कर पाते एक दूसरे से जो प्यार का बंधन बंधा होता है जो लाख कोशिशो के बाद भी ना दूर हो हमसे वो रिश्ता हमारे जीवन में बहुत ही गहरा होता हैं....!! जो सच्चे अपने हो जरुरी नहीं वो साथ हो हमारे चाहे कोसो दूर हो,दिल में उनका ठिकाना होता हैं पल पल महसूस करते हैं अपनेपन की अहसासे गम में आंखें नम और ख़ुशी में साथ मुस्कुराना होता हैं...!! कितना अनमोल होते हैं ये रिश्ते ज़िन्दगी में हमारे ईश्वर से मिली हर इंसान के लिए ये तोहफा होता हैं जो कहीं भी, किसी से भी जुड़ जाते हैं डोर दिल का ताउम्र उनसे बिछड़ना हमारे लिए गँवारा सा होता हैं....!! किसने कहा की प्रेम सिर्फ इंसानों में ही जिन्दा हैं मरते दम तक दिल से निभा दे वो पशु प्रेम भी होता हैं ना दगाबाज़ी ना कोई बेवफाई का डर दिलो में कभी बस सच्चे दोस्ती का एक खूबसूरत सी प्रमाण होता हैं....!! इस दुनिया में हमने बहुत ...

🌹🌱छू लो आसमान🌱🌹

Image
🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹 लाख बंदिशे लगा ले दुनिया मुझपे होजाए बेगाना चाहे ये सारा जहान हैं  किसी के रोके से भी जो ना रुके कभी  मेरे इस दिल में उठा कुछ ऐसा तूफान हैं चाहे कितना भी तोड़े मुझे ये दुनिया जी भर के लेले वो मुझसे इम्तिहान हैं ना रुकी हैं कदम ना रुकेगी ज़िन्दगी में चाहे तकलीफे सहना पढ़े पर्वत सम्मान हैं कोई मज़बूरी बेड़िया ना बने ज़िन्दगी की मुश्किलों से लड़ना ही जीवन का सार हैं देखना हैं कबतक चलता हैं ये सिलसिला मेरी ख्वाहिशे नहीं इन सबका मोहताज हैं बार बार गिर कर फिर से राहें तय करना टूटता नहीं इस दिल का मेरी अरमान हैं आज नहीं तो कल होगा मुक़्क़मल यहाँ जो इन पलकों के तले बसते हँसी ख्वाब हैं ज़िन्दगी के परेशानियों से जो रुक जाये इतनी छोटी भी नहीं जो मेरी उड़ान हैं  लगा कर पँख हौसलों का उड़ चल "नैना" इस ज़मीं से दूर जाकर छू लो आसमान हैं....!! 🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹 नैना... ✍️✍️

💕💕परदेस में दिन💕💕

Image
💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕 इस परिवार का सबसे लाडला हैं वो अपनी माँ की आँखों का वो तारा हैं हम बहनो के ज़िन्दगी का जान हैं वो पिता की परछाई वो भाई हमें लगता हैं हमारी बचपन का सच्चा दोस्त हैं वो हमारे सामने वो खुली किताब सा हैं कहता नहीं पर हम जिसे महसूस करले उस अपनेपन का वो सच्ची पहचान हैं कभी एक पल आँखों से दूर रहा नहीं वो अब हर पल वो परदेस में दिन बीताता हैं परिवार के लिए दूर का सफर चुनकर वो अब यादों के सहारे जीवन वो गुज़ारता हैं अजब खेल हैं उस कुदरत का दुनिया में जाने कितने इम्तिहान वो हमसे लेता हैं देकर ज़िन्दगी में हाज़ार मजबूरिया हमें वो अपनों से ही अपनों को वो दूर कर देता हैं बचपन से हर मुश्किलो से दूर रहा हैं वो अब हर पल संघर्षो से वो तन्हा लड़ता हैं अक्सर पूछती हूँ ए ज़िन्दगी भाई कैसा वो हर हाल में वो मुस्कुराता चेहरा दिख जाता हैं ए रब उसे सलामत रखना हमारी जान हैं वो माँ से भी ज्यादा वो प्यार हमसे किया करता हैं हम महसूस करते हैं कितना याद करता हैं वो कहता नहीं वो पर आंखें सब बयां कर जाता हैं...!! 💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕 नैना.... ✍️✍️✍️

🏘️🏘️दिग्भ्रमित युवा🏘️🏘️

Image
🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️🏘️ गुज़र गया अब जमाना पतझड़ का झूम कर देखो मौसम-ए -बहार आयी आँख फड़का हैं एक माँ की आज  दिग्भ्रमित युवा को अरसे घर की याद आयी बसरो बाद लहराई हैं तुलसी आँगन मे अरसे बाद बहू के पाँव मे पायल छनकाई  छलका हैं आँख पिता की खुशी मे आज  दिग्भ्रमित बेटे को  परिवार की याद आयी सालो से राह देख रही माँ दहलीज पर बैठी  उनके ममता की तुम्हे ज़रा भी याद ना आयी  कैसे कैसे गुज़ारे होंगे तड़प मे ज़िन्दगी अपने जिसका अबतक तुम्हे क्यूँ ना ख्याल आयी हर पल इंतजार मे बीतते रहे ज़िन्दगी उनकी बच्चो की प्यार मे इन्हे मौत का भी याद ना आयी बीतती रही रात माँ की सिसकियो मे अबतक दिग्भ्रमित युवा को आज घर की याद आयी शहरो के शोहरत मे ये ज़िन्दगी गुम होती रही घर की लक्ष्मी को भूल क्लब की नारी रास आयी महसूस कर हज़ारो गलतियां बेटे की आँखों मे आज पछताप की आँसू के साथ अपने घर की याद आयी  गुज़रते ज़िन्दगी के साथ गलतियां नज़र लगाती हैं होता हैं अहसास जब बात अपने ही ऊपर आयी माफ़ कर देते हैं माँ बाप हमारे हर एक गलतियां साथ खड़े मिलते हैं जब जब मुश्किल ...

💗💗ग्रहों की चाल 💗💗

Image
💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗 जाने किसकी नज़र लगी खुशियों को हमारी या ग्रहों की चाल हम पर इस तरह असर कर गयीं छीन लिया वो प्यार हमारे किस्मत से जैसे ईश्वर ने  जो एक बेटी अपने पिता से इस कदर दूर होगयी अब नहीं देता वो प्यार निस्वार्थ और दुलार हमें जैसे तकदीर के लकीरें हमारे,हमसे ही रूठ गयीं तरसते हैं हर पल पिता के साया से वंचित होकर जो एक बेटी अपने पिता से इस कदर दूर होगयी कहाँ मिलेगा वो साथ जो कभी गुज़ारा करते थे आज ये ज़िन्दगी आपके बिन इतना विरान होगयी लगता नहीं की बरसों बीत गए खोये हुए आपको जैसे कल की बात हो मैं आपसे इतना दूर होगयी 😢😢 वो घर वही, ये आँगन वही और वही ये गलियारे हैं फिर क्यूँ ये सितम हैं की पापा की परी एकेली होगयी नहीं रास आते कोई खुशी अब ज़िन्दगी मे हमारे जैसे ज़िन्दगी के खुशियों से हमें गहरी दुश्मनी होगयी अब कोई नहीं कहता हमसे आगे बड़ो बेटी हम साथ हैं आपके जाने के बाद ये बेटी इस तरह कमजोर होगयी बिखर गए वो हर सपने जो इन आँखों ने कभी सजाया था आप क्या गए हर ख्वाहिश हमारी चकनाचूर होगयी बयां नहीं कर सकते क्या बीतती हैं इस दिल पर हमारे जब देखते हैं ख़ुश बाकी ...

🌊💘समुद्र के पहरेदार💘🌊

Image
🌊💘🌊💘🌊💘🌊💘🌊💘🌊💘🌊💘🌊💘🌊💘🌊💘🌊 नहीं रह गया अस्तित्व उसका दुनिया मे जो भी इस मोहब्बत के महफ़िल से गुज़रे मिट गए खुद का पहचान ज़िन्दगी से उनका कोई दीवाना तो कोई इश्क़ मे फ़नाह होगए नींद गवा कर रातो के गहराई मे जागे रहना चाँद के चाह मे ऊन सितारों से दोस्ताना होगए सपनो का ख्वाहिश किसे रहा अब आशिक़ी मे महबूब नहीं तो यहाँ मौत के कयी हमनवा होगए होठों की मुस्कुराहट पे हर कोई फ़िदा होता हैं सच्चे दीवाने इश्क़ मे कयी ख़ामोशीयों मे खोगए फर्क नहीं पढ़ता कोई अपना कौन पराया ज़िन्दगी मे महफिल के ख्वाहिश मे इश्क़ मे सभी तन्हा होगए किसी एक का नहीं सारी दुनिया का यही दाँस्ता हैं ज़िन्दगी सज़ा बनी किसीके तो कयी मयखाने के होगए सारी उमर इंतजार रहा लौट आने का महबूब की क्या बीते दिल पर जो खबर आयी वो किसी गैर के होगए छोड़कर ज़िन्दगी का फिकर इंतजार मौत का करते हैं देखते हैं कबतक सताता हैं वो जिसके नाम हम होगए कोई गिला नहीं होठों पर ना शिकायत इस दिल को हैं फिर भी उन्हें क्यूँ लगता हैं नाजाने की हम खुदगर्ज होगए दुनिया के भीड़ से दूर बैठे थे हम किनारे समुन्द्र के कुछ राहत मिले ज़ख्मो से ये भी दिलके वहम होगए हँस...

🌻🌼छोटी सी आशा🌼🌻

Image
🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻 आशंत मन ज़िन्दगी के अहम् हिस्सा होता हैं जो हर कोई इसके राहो से अक्सर गुज़रता हैं ना सूझता हैं कोई राह, ऊन उलझनो की डगर मे बस ज़िन्दगी से हमें ही अनकही सवाल होता हैं क्यूँ राहें गुम हुई, क्यूँ ज़िन्दगी तन्हा होगया हमारा किससे गिला करें हम, कौन हैं कुसूरवार यहा हमारा उठता रहता हैं कोई सैलाब सी दिल मे हमारे दर्द की उफ्फ तक नहीं कर पाते हैं जो होठ खामोश होता हैं आँखों मे बेचैनी की झलक व धड़कनो मे तूफान कोई कोई देख न ले आँसू भी तन्हाई मे अक्सर रोना होता हैं चहरे पर शांति सा भाव लिए अपने ज़ख्मो को छुपाना बिखर गए कितने लोग,ये बहुत मुश्किल का काम होता हैं हर तरफ अपनों की काफिला, चाहे लाखो की भीड़ हो अनकही खुशियों मे भी जाने क्यूँ दिल उदास रहता हैं ढूंढ़ते रह जाते हैं जवाब ज़िन्दगी के पर मिलता नहीं कुछ कौन जाने इस ज़िन्दगी का कब कैसा हालात बन जाता हैं  ना किस्मत रहम खाती हैं हमारी ना दुआओ मे असर कोई  दूर दूर तक राहे ज़िन्दगी मे बस अंधेरा ही अंधेरा होता हैं तलाश होती हैं हर किसीको बस छोटी सी आशा की किरण का दिख जाए एक कतरा रौशनी भी, "नैना "तो हर ...

💕💕प्रेम की निशानी💕💕

Image
💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕 वो भी क्या दिलकश पल होते थे प्यार के हमारे जब हम दोनों साथ साथ ख़ुश रहा करते थे जाने किसकी नज़र लग गयीं मोहब्बत को हमारी जो इतने दूर हुए की अब एक झलक को भी तरस जाते हैं उनके यादों मे जिना, उनके ख्यालो मे खोना अब भी ये दिल उनके अहसास मे धड़का करता हैं इसे क्या मालूम की क्या से क्या होगया ज़िन्दगी पल मे जिसे सोच कर भी हम अक्सर यूँ घबरा जाते हैं कुछ चाहत के लम्हे देकर वो बेदर्दी हमारे जाने किस दुनिया मे जाकर हमें इस तरह भूल बैठे हैं आंखें देखती रहती हैं पल पल राहें उस मुसाफिर की हवा के आहट से भी घर से गली तक भागे चले जाते हैं चाहे जो भी समझें हो वो हरजाई हमें इश्क़ मे लेकिन हमने तों उन्हें अपनी ज़िन्दगी मान बैठे हैं गुज़रता नहीं हैं अब एक पल भी उनके यादों के बिन गर भूलना भी चाहे तों सीने मे साँसे जैसे रूठ जाते हैं लोग कहते हैं वो दोषी हैं तेरा जो इतना जख्म देगया कैसे मान ले हम जो उनसे यूँ टूट कर प्यार करते हैं कुछ पल की बसेरा लिए रुकते हैं परिंदे माना पर ऊन कुछ लम्हो मे ही क्यूँ किसीके ज़िन्दगी बदल जाते हैं हर पल होठों पर ख़ामोशी व आँखों से बहता आँस...

💕💕कुछ इस तरह💕💕

Image
💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕 पता नहीं कौन सी खता की सज़ा मिला हैं ये ज़िन्दगी मेरी जैसे बोझ सा लगने लगा नहीं दिखता अब कोई दूर दूर तक अपना कुछ इस तरफ हर अपने होगए खफा हैं कोई फरेबी, कोई दगाबाज तों कोई बेवफा कहा अपनों के महफ़िल मे ही इतना नाम मिला हैं लगने लगी बोझ जैसे पलकें भी आँखों पे मेरी कुछ इस तरह ज़िन्दगी भी हमसे खफा हैं कभी चोट खाई दिल पे तों कभी खंजर सीने पे किस किस का नाम लु हर एक से जख्म मिला हैं कोई जगह नहीं बचा दिल के दुनिया मे राहत की कुछ इस तरह हर एक से जख्म-ए -दाग़ मिला हैं जानती हूँ हर एक मोड़ पर तन्हा रहूँगी मैं ख़ुश रहे वो जिनको इश्क़ मे मंजिल मिला हैं अपना तों अब कोई अस्तित्व ही ना रहा हो जैसे कुछ इस तरह अपनों ने ही मेरे नाम मिटाया हैं जिस दिल से भी गुज़रा, उसे जिन्दा मार गया  जाने किसने इस जहाँ मे ये मोहब्बत बनाया हैं  पल पल मर कर जिना जैसे लाश हो ज़िन्दगी कुछ इस तरह नैना इस मोहब्बत ने मुझे तोड़ा हैं....!! 💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕 नैना....✍️✍️💔💔 काल्पनिक...

🍁🍁शायद ही कभी खतम हो🍁🍁

Image
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 पता नहीं क्यूँ इश्क़ मे ही ऐसा होता हैं मोहब्बत मे जीने वाले ही तन्हा होते हैं कोई समझता नहीं क्यूँ इस दर्द की तड़प को हर कोई जैसे जख्म को कुरेदने वाले होते हैं आँखों से बहते आँसू कोई पोछता नहीं हैं जो भी मिलता हैं जख्म पर हँसने वाले ही होते हैं चाह कर भी जान नहीं जाती सीने से हमारी जुदाई मे इस तरह जिना भी मज़बूरी होते हैं किसे सुनाये हाले दिल अपनी इस बर्बादी का सुना हैं अपनों से बयां करने मे दर्द कम होते हैं दिखता नहीं दूर दूर तक कारवां अपनों का भी मेरे लिए इश्क़ मे खुदा से की हर दुआ भी बेअसर होते हैं क्या होती हैं तड़प इस एक तरफा प्यार की जो महसूस करते हैं वही इससे वाकिफ होते हैं ना जिन्दा हैं ना मर ही सकते हैं हद की ये सितम भी जाने क्यूँ इस कदर प्यार मे धड़कन यूँ लाचार होते हैं जिसके लिए दुनिया छोड़ा वही हमें तन्हा कर गए जिनका हर पल इन आँखों को इंतजार रहते हैं शायद ही कभी खतम हो सिलसिला मेरी बर्बादी का जो भी मिलता हैं नैना ज़ज़्बातो से खेलने वाले ही होते हैं...!! 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 नैना.... ✍️✍️ काल्पनिक...

🌹🌹मैं तों लफ़्ज़ हूँ🌹🌹

Image
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 अब क्यूँ करते हो शिकायत जो सबकुछ बिखर गया जिसको चाहत थीं प्यार के उसका दिल भर गया अब क्यूँ पल पल तड़पते हो ए दिल मेरे सीने मे जिसको जाना था वो अपने शहर को वापस लौट गया इतना मत रुला ए धड़कन मेरे गुजारिश हैं तुमसे समझाया कर दिल को, तू तों थोड़ी रहम खा बर्दास्त नहीं होता चुभन ज़ख्मो की इन साँसों मे क्या फर्क पढ़ता हैं उसे जो तुम्हे इस तरह छल्ली कर गया खता तुम्हारी ही हैं जो मुसाफिर से दिल लगा बैठी वो तों फ़ितरत से ही परिंदा हैं ठिकाना कहीं और का लगता नहीं कभी ठहरे होंगे कदम किसी अपने के लिए जिस तरह तोड़ कर हमें ए दिल वो हँसते हुए चला गया किससे कहें क्या दर्द होती हैं इन तन्हाईयो की जो करके वीरान हरजाई मेरा हर आशियाना से गया डर हैं कहीं किसी और का भी यही हर्ष न कर दें बेदर्दी जिस तरह बेरहमी से दिल का लाख टुकड़ा कर गया मत करना ऐसा ज़ुल्म किसी और पे ए ज़ालिम बेवफा मेरी तरह हर कोई न सह पायेगी ये सितम तेरा मैं तों लफ्ज़ हूँ नैना फिर भी बिखर जाऊगी कोरे पन्नों पे जब जब पलटो के पन्ने मेरे यादों की,,, दावा हैं तेरे इन आँखों से तड़प की दरिया बह जायेगा...!! 🌹🌹...

❣️❣️सनम ये नामुमकिन हैं❣️❣️

Image
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️ कैसे भूल जाए हम आपको सनम ये नामुमकिन हैं लगता हैं अब आपके ख्यालो के बिन जिना भी मुश्किल हैं नहीं पता था हमें भी हम कुछ ऐसा कर जायेगे प्यार मे की अब आपसे प्यार किये बिना ज़िन्दगी लगती अधूरी हैं जब जब आंखें बंद करते हैं अपनी चाहत मे आपकी वो मुस्कुराता हुआ चेहरा आपका लगता बहुत अपना हैं अब आप ही बताओ कैसे दूर रह पायेंगे आपके यादों से जो रग रग मे बसते हैं आप जैसे बहती हमारी ये लहू हैं दुनिया जान गयीं इस दीवानगी की हालत हमारे की किस तरह हम आपके मोहब्बत मे होगए मशहूर हैं जहाँ से भी गुज़रते हैं, हर मोड़ पर मिलती कहानी आपकी लगता नहीं हमदम अब हमे आपसे यूँ इश्क़ मे  दूर हैं हम तों मर मिटे हैं मोहब्बत मे आपकी सरेआम कहते हैं स्वीकार हैं हर अदा, हम आपसे मिली नफ़रत को प्यार कहते है शक़ नहीं इस दिल पर हमारे जो मान लिया आपको ज़िन्दगी कोई गिला नहीं हमें आपसे, बस कर लेंगे इंतजार जितना लिखी हैं सोच लिया था हमने भी कभी ना लिखेंगे अहसास अपनी पर बेशुमार मोहब्बत ने ही आपकी हमको किया मजबूर हैं जो चाहकर भी ना रुका कलम नैना की चाहत मे आपकी होकर मदहोश प्यार मे आपके ना...

❣️❣️नई सुबह❣️❣️

Image
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️ क्यूँ इस तरह बेचैन हो सनम मेरे इन दूरियों से देखना प्यार की नई सुबह एक दिन जरूर होगा होंगी हर फैसला हमारे मोहब्बत के हक़ मे ज़िन्दगी के उस नई शुरुआत मे हर पल हमारे साथ होगा रूठने दो सनम ये दुनिया कितना भी रूठें हमसे यकीं हैं एक दिन हर कोई हमारा भी होगा ना रह जाएगी कोई मजबूरिया तेरे मेरे दरमियाँ ज़िन्दगी मे नई सुबह के साथ चाहत की नई शुरुआत होगा अभी वक़्त साथ नहीं हमारे, बड़ी मुश्किल से कटेगा कभी रोके कभी मुस्कुराके ये वक़्त भी गुज़र जायेगा क्यूँ होते हो मायूस इन परेशानियों से जान मेरी जल्द ही ये गम की बादल दिल की आसमान से छट जायेगा कितना भी इम्तेहान लेले ये दुनिया हमें डर नहीं हैं सच्चा हैं हर अहसास मेरी दिल की हर धड़कन कहेगा हँसते हुए गुज़रेगे मोहब्बत मे हम आग की दरिया से भी रूहानी हैं इश्क़ हमारा, एक दिन ये सारा जहाँ कहेगा आसान नहीं होता इस तरह प्यार मे तड़पना दिल का पर वो इश्क़ ही क्या जिसमे तकलीफ नहीं होता गर जीते रहे मुस्कुरा कर इस तन्हाई भरे लम्हो को भी दावा हैं सनम एक दिन खुशनुमा महफिल हमारे नाम होगा ये इम्तेहान की घड़ी हैं हमारे मोहब्बत मे सनम...

🍂🍃भेदभाव 🍃🍂

Image
🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂 ये ज़िन्दगी भी क्या पहेली है समझ नहीं आती तड़पता है साँसे सीने मे पर जाने क्यों जान नहीं जाती बहुत मुश्किल से गुज़रता है अब पल पल ज़िन्दगी हमारे कितना भी कोशिश करें ये गम हमसे दूर नहीं जाती सुना था हमने पहले अब खुद भी महसूस कर लिया ये खुशियाँ कभी किसी को हमेशा रास नहीं आती कभी दिखाती है सपने आँखों को आसमानो के दुनिया की हकीकत मे हमारी मौजूदगी भी किसीको रास नहीं आती कितना ज़ालिम होते है ये पल हमारे ज़िन्दगी का भी कर देता है इतना मजबूर की इसे ज़रा भी रहम नहीं आती कभी हँसाता है इतना की तन्हाई का कोई आलम नहीं होता कभी रुलाते हुए कर देता है तन्हा की कोई कारवा नज़र तक नहीं आती कहते है वक़्त सब खेल खेलता है हमारे ज़िन्दगी मे पर इतना भेदभाव क्यों करना,की ज़िन्दगी ही सज़ा बन जाती किसी को मिल जाता है अपनों की महफिल बिन मांगे ही किसी के दिल को चंद लम्हो का सुकून भी नसीब नहीं होती सही क्या गलत क्या ये दिल सब समझता है ज़िन्दगी मे लेकिन इसे कौन समझें जो दिल की जुबाँ नहीं होती टूटता भी है,बिखरता भी है लेकिन इसकी आह कोई नहीं सुनता खामोश होकर रह जाते है नैना जब इसक...

🌹🌻सामने वाली खिड़की मे🌻🌹

Image
🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹 इंतजार हैं उस पल का इन आँखों को जब हमें ढूंढ़ते हुए आओगे हमारे राहो से रहती थीं मेरी हमदर्द इस सामने वाली खिड़की मे एक दिन पूछते फिरोगे पता मेरी इन महकी फिज़ाओ से हर एक जतन करोगे तुम मिलने की हमसे मेरे जैसी मांगते फिरोगे तुम भी हमें दुवाओ मे दूर दूर तक कोई निशां न मिलेगा मेरा तुम्हे ओ बेदर्दी एक दिन पूछते फिरोगे पता मेरी इन महकी फिज़ाओ से अभी अहसास नहीं तुम्हे मेरी मोहब्बत की गुम हो तुम किसी गैर के झूठी फरेबी अदाओ मे जिस दिन टूटेगी भरम तेरे आँखों का याद रखना ज़ालिम एक दिन पूछते फिरोगे पता मेरी इन महकी फिज़ाओ से आज झूठी लग रही हैं हर वादे और सौगाते मेरी खुद से ही नफ़रत होंगी तुम्हे जो मिलूगी मैं ही हर अहसासों मे जा चुकी होंगी ये पागल तेरे महफिल से बहुत दूर कहीं एक दिन पूछते फिरोगे पता मेरी इन महकी फिज़ाओ से मैं ये नहीं कहती की ऐतबार कर अफसाने पर मेरी एक दिन खुद तुम्हे अहसास होगा मतलब इन अल्फाज़ो के जहाँ से भी गुज़रोगे हर मौसम पर लिखा होगा कहानी मेरा एक दिन पूछते फिरोगे पता मेरी इन महकी फिज़ाओ से सुनो... एक काम करना मेरा कभी नम पकले न करना चाहे लिख...

💕💕 कैसी तेरी आशिकी हैं💕

Image
💕 💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕 जानते है हम ये बहुत मुश्किल घड़ी है तेरे मेरे दरमियाँ जो अभी आ खड़ी है ना मुझपे यकीं है तेरा ना नफ़रत भी समझ नहीं आता सनम ये कैसी तेरी आशिकी है कभी लगता है सब सिमट गयीं है हालाते तों कभी कभी और भी उलझी सी लगती है ना पास होने की खुशी ना दूर होने अहसास दिल मे सच मे हैंरा है हम की सनम ये कैसी बेखुदी है किस तरह खोजाते है हम तेरे चाहत मे हाँ माना ये पागल तुमसे कुछ नहीं कहती है कैसा राज़ है तेरे मोहब्बत भी मेरे लिए जो इतनी फ़ासलो मे भी मेरी साँसो मे महसूस होती है ये उलझन,ये दूरियों का वजह भी गहरा है दोष तेरा नहीं सनम मेरी किस्मत ही कुछ ऐसी है जो पल भर की सुकून लिखा होता है मेरे हिस्से मे दूसरे ही पल बदकिस्मती मुझसे सबकुछ छीन लेती है कितना प्यार है मुझे भी तुमसे ओ जानेजाना पढ लेना कभी आँखों मे जो हमेशा बयां करती है अब तक नहीं आया बयां करना जुबाँ से अपनी की ये नैना भी सनम तुमसे बेइम्तहा मोहब्बत करती है....!! 💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕 नैना... ✍️✍️✍️ काल्पनिक....

💞💞राहत मे धड़का है💞💞

Image
💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞 जाने कैसा खुशनुमा अहसास दिल मे होरहा है जैसे बरसों बाद इन होठों ने खुलकर मुस्कुराया है नहीं लगता कभी गम मे भी थीं ये ज़िन्दगी कुछ इस तरह दिल की धड़कन राहत मे धड़का है बहुत दिनों बाद अपने तन्हाई से बाहर निकली थीं बरसों बाद आज ये पल प्यारे यादों के महफ़िल से सजा है ना कोई चुभन नाही पहरा कोई खुशियों पर कुछ इस तरह दिल की धड़कन सुकून से धड़का है  कितना खुशनुमा अहसास होता है यादें दोस्ती की पुरानी जो हम कभी हँसते और अपने शरारत मे गुज़ारे थे एक एक करके हर दिवार गिर रही हो तन्हाई की जैसे कुछ इस तरह आज दिल मे यादों का महफ़िल सजा है कितना खुशग़वार होता है न वो पल ज़िन्दगी के हमारे जहा सिर्फ और सिर्फ अपनेपन की बादल बरसता है जैसे जलती ज़मीं को देजाता है राहत मौसम की पहली बारिश कुछ इस तरह दिल की धड़कन सुकून से धड़का है हैरान है आज ये लफ़्ज़ भी हमारे दिल के दुनिया की कयी दिनों बाद जो नैना चाहत की अल्फाज़ लिखा है जैसे बिखेर जाती है मधु हर होठों पर मिठास अपनी कुछ इस तरह दिल की धड़कन सुकून से धड़का है....!! 💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞 नैना... ✍️✍️

🍁🌿तबाह करके🌿🍁

Image
🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁 अहसास से भरे ज़िन्दगी को वीरान करके वो चला गया हरजाई मुझे यूँ तन्हा करके चाह कर भी नहीं उठ पाती टूटी हूँ इस तरह बेवफा गया इस मेरे प्यार को बदनाम करके कैसा ये सितम है इस दिल का भी मेरा ये भी नहीं की उससे एक पल भी नफ़रत कर ले अब भी धड़कता है उसके नाम से ही धड़कन मेरा वो गया है कुछ इस तरह मुझे मुझसे ही जुदा करके साँसे हर पल उसके खुशियों की दुवाएँ करती रही वो जाते जाते इस कदर न छोड़ा की होंठ मुस्कुरा सके जाने कहाँ से सिखा था उसने यूँ दगाबाज़ी इश्क़ की जो खुद के साथ वो चला गया मुझे भी बर्बाद करके वो बहुत ख़ुश है अपने नयी दुनिया मे गैरों ने बताया मुझे लेकिन मुझे पता है वो भी रोता होगा मुझे रुला करके जो कभी मेरी उदासी से भी घबरा उठता था दिल उसका वो भला क्या ख़ुश रह पायेगा मुझे इस तरह अधूरा करके क्या सवाल करते हो ए मौसम बहार की मेरी हालातो पर आज उजड़ी है चमन मेरा फिर भी नहीं कोई शिकायते वो कहता था अफ़सोस नहीं होता किसी बात का कभी एक दिन वो जरूर पछतायेगा नैना को यूँ तबाह करके...!! 🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁 नैना.... ✍️✍️

🌻🌵गरीबी🌵🌻

Image
🌻🌵🌻🌵🌻🌵🌻🌵🌻🌵🌻🌵🌻🌵🌻🌵🌻🌵🌻🌵🌻 अधूरापन का... ज़िन्दगी से बहुत गहरा नाता होता है उम्र बीत जाता है लेकिन ये अधूरापन कभी ख़तम नहीं होता है लाखो के भीड़ मे भी किसी दिल को घेर लेता है अधुरापन खुशियों से भरे आलम मे किसी मन मे रहता है अधूरापन एक से एक दिलकश मंज़र हो सामने फिर भी इन आँखों मे रहता अधूरापन ये अधूरापन.... अरबो के शोहरत को भी न बक्शा हर सुख होकर भी ज़िन्दगी मे सुकून ना होने की अधूरापन तों किसी मजबूर परिवार के घर दो वक़्त के रोटी ना जुटा पाने तड़प मे अपने बच्चो के आँखों मे देखते है गरीबी का गहरी सुनापन  ये अधूरापन.. इस दिल का बड़े दीवाना लगता है हर कोई तन्हा छोड़ जाते है लेकिन आख़री सांस तक साथ रह जाता है ये ज़िन्दगी का अधूरापन इश्क़ के गली से इश्क़ नसीब न हुआ लेकिन दिल के दामन थाम लेता है ये इश्क़ मे मिले अधूरापन आँखों से हर ख्वाब बिखर जाते है अश्क़ बनके पलकों के किनारे बैठ जाता है ये अधूरापन ये अधूरापन... बहुत बड़े ज़ालिम भी होता है एक पल का सुकून नहीं लेने देता धड़कन को हर सांस मे चुभन सी दें जाता है ये अधूरापन डरगिश की रात आसमान को खलता है चाँद के बिना अधूरापन  चाँदन...

💗💗तेरे जाने के बाद💗💗

Image
💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗 जब भी तन्हा होते तुमसे ही जा मिलते है तेरी यादों के महफिल मे खुद को महफूज़ पाते है नहीं पता मुझे अब कभी वो चाहत की आलम भी होगा फिर भी तेरी मोहब्बत मे सनम खुद को ढालते जाते है हर बात भूल गये हम दुनिया की तेरे इश्क़ मे सनम साँसे भी रूठ जाती है जब तुझसे खुद को जुदा पाते है तुम्हे नहीं अहसास की क्या हर्ष हुआ है इस दीवानी की तेरे जाने के बाद सनम तुम्हारे यादों मे जीते जा रहे है समझ नहीं आता किसको क्या जवाब दू अपने हालत का राहो से गुज़रते जब कोई सनम तेरा हाल पूछ जाते है शायद तुम्हे याद नहीं होगा लेकिन दुनिया भूली नहीं अभी तेरे जाने के बाद भी सब तुम्हे मेरे दीवाने के नाम से जानते है जानते है हम ये कभी ख़तम न होने वाली इंतजार है फिर भी हम तुम्हारे राहो मे अपनी आंखें बिछा बैठे है शायद कभी भूलकर ही गुज़रो हमारे विरान गली से तुम तेरे जाने के बाद हम हर पल तेरी इंतजार मे बिताया करते है हमेशा जो लुभाती थीं ये बहारे फिज़ाओ की मुझे बिन तेरे ओ सनम ये बहारे भी पतझड़ सा फीका लगते है नहीं भाते अब कोई श्रृंगार इस तन पे तेरे प्यार के बिना कैसे बताऊ, तेरे जाने के ब...