Posts

Showing posts with the label पवन शर्मा

हरियाली तीज

Image
घर घर में गूँजें मल्हार  हल्की बारिश की फुहार   ठंडी ठंडी चले पवन वयार  बागों में फूलों की बहार  ये है साजन सजनी का प्यार  आयो तीजों को त्यौहार......  हरी साड़ी हाथ पे मेंहदी  कर सौलह श्रृंगार  साजन संग सजनी झूला झूले  गा गा के मल्हार  ये है साजन सजनी का प्यार  आयो तीजों को त्यौहार......  लंबी लंबी पेंग बढा़एं  आसमान को छूना चाहें  नैनों से नैना लडा़एं  मन ही मन मुस्काएं  ये है साजन सजनी का है प्यार  आयो तीजों को त्यौहार.........  पवन शर्मा

बागों में बहार हैं

Image
मौसम है प्यार का हाँ है ना बागों में बहार है.......... हाँ है ना  तुमको मुझसे प्यार है  हाँ है ना  तो किस बात का इंतजार है  कहो ना  कि मुझको तुमसे प्यार है  बागों में बहार है...........  ठंडी ठंडी फुहार है हाँ है ना पवन मस्त वयार है हाँ है ना मधुवन में खुशबू अपार है  हाँ है ना  नीला आसमान है  हाँ है ना  फिर किस बात का इंतजार है  कहो ना  कि मुझको तुमसे प्यार है  हाँ बाबा है है है  मुझे तुमसे प्यार है  बागों में बहार है.............  पवन शर्मा

मस्त श्रावण में

Image
मैं घूमता फिरूँ मस्त गगन में  मुझे प्यार हुआ मस्त सावन में  मदमस्त पवन चले मस्त गगन में फूल भी खिल उठें मस्त चमन में मैं भीगता फिरूँ बारिश की फुहार में हर वक्त खोया रहूँ बस तुम्हारे प्यार में मैं झूला झूलूँ तुम्हारे साथ में मैं मल्हार गाऊँ तुम्हारे प्यार में मैं घूमता फिरूँ मस्त गगन में  मुझे प्यार हुआ मस्त सावन में.......... पवन शर्मा

तुम्हार साथ

Image
तुम्हार साथ पाया  तो मैं ये जान पाया ज़िन्दगी बहुत हसीन है  जी भर के जी लो नहीं मिलेगी दोबारा  तुम्हारा साथ पाया.......  तुम नहीं थे तो बीरान थी ज़िन्दगी मेरी  तुमको  पाकर मेरे चेहरे  पर नूर आया  तुम बिन कोई अरमान नहीं थे दिल में  तुमको पाकर अरमानों का सैलाब उमड़ आया  तुम्हारा साथ पाया........ पवन शर्मा

बस तुम ही तुम

Image
मन मेरा मंदिर, तुम मेरी पूजा, तुम बिन मेरा, कोई ना दूजा,  दिल में हो तुम, धड़कन में तुम, मेरे जीवन में, बस तुम ही तुम, पूजा करूँ, सजदा करूँ, बस तुमको ही, प्यार करूँ !!........ पवन शर्मा