अग्निवीर
अग्निवीरो का ज्वलंत मसला हर तरफ फैला हुआ जिधर देखो उधर ही चर्चा इसका चल रहा !! सरकार ने एक योजना बनाई वो है अग्निपथ कहलाई इसके तहत जो नवयुवक अपना योगदान दिखाएंगे वो ही भारत देश के अग्नि वीर कहलाएंगे!! सरकार की अग्निपथ योजना में नौजवान रोजगार पाएंगे वायु सेना, नौसेना, थलसेना में आसानी से भर्ती हो पाएंगे !! प्रशिक्षण उनको दिया जाएगा देश के लिए काम करेंगे वो पूरी लगन ईमानदारी से राष्ट्र सेवा में तत्पर रहेंगे वो!! वेतन होगा अच्छा खासा सुख सुविधा भी बहुत होगा चार साल के लिए होगा ये रोजगार फिर उनको बरी होना होगा!! चार साल बाद सेवा मुक्त होने पर पक्की नौकरी की उम्मीद बढ़ जाएगी! अन्य और नौकरियों के खातिर इन अनुभवियों को वरीयता दी जाएगी !! पुनर्वास मिलेगा उनको ब्रिजकोर्स कराया जाएगा स्किल सर्टिफिकेट भी उनको बाकायदा दिया जाएगा!! इससे रोजगार का अवसर बढ़ेगा युवाओं में कुंठा कम होगी ! तनाव युक्त युवाओं औरआत्महत्या की देश में संख्या कम होगी!! लूटपाट, चोरी ,पत्थरबाजी आगजनी की वारदातो में...