Posts

Showing posts with the label अमित कुमार

मेरा वजूद

Image
हर ज़ख्म सह कर चला हूं हर दर्द से गुजरा हूं जानता हूं मैं हाल तेरा में हर मर्ज से गुजरा हूं ना कीजिए नसीहते तुम मेरा ये हाल देख कर तुम फूलों की राह चले हो ओर में गर्द से गुजरा हूं लिखे थे खत कभी मैंने तेरी मुहब्बत के इज़हार मे तेरे हर लफ्ज़ को जिया है  मैंने, हर हर्फ से गुजरा हूं सुना था मैंने कभी इश्क आग का दरिया सा है मैं कभी आग पर चला हूं कभी बर्फ से गुजरा हूं नहीं रहा वजूद कोई मेरा, एक तेरे नाम के सिवा इक तुझसे ही मुहब्बत है मुझे इस दर्प से गुजरा हूं π@अमित™