Posts

Showing posts with the label सत्येंद्र पाण्डेय

मायाजाल

Image
आज के इस युग में हर तरफ माया का जंजाल है  किसी के घर है भरा खजाना तो कोई कंगाल है रिश्ते-नाते उलझे हैं माया के जाल में अपने ही फंस जाते हैं अपनों के चाल में अब तो बस है सब का एक ही सपना धन दौलत से भरा रहे भंडार अपना स्वार्थ बस है प्रेम अब शेष बदल गए आचार -विचार  बदल गया है अब परिवेश हर कोई उलझा है माया को सुलझाने में आती है शर्म अब तो अपनों को अपनाने में कहने को तो हर कोई खुशहाल है पर नहीं आ रहा समझ उनको यह तो माया जाल है अब भी वक्त है बचा लो खुद को इस मायाजाल से करके ईश्वर की भक्ति छुटकारा पाओ काल से सत्येंद्र पाण्डेय 'शिल्प' गोंडा उत्तरप्रदेश

राजतिलक

Image
माँ शारदा के श्री चरणों में नमन रश्मिरथी पटल काटकर वनवास अयोध्या लौट आए श्री राम जी सज गई पूरी अयोध्या जैसे हो दुल्हन कोई थे नगरवासी अति उत्सुक सभी देखने को राजतिलक श्री अयोध्यानाथ की ऋषि मुनि करने लगे मंगलगान सिंहासनासीन हुए सिया सहित श्री भगवान सरयू के पावन जल से भगवान् का अभिषेक किया मंत्रोचारण सह राजाराम का राजतिलक किया बजने लगे तासे ढोल,नाच गान शुरू हुआ हर्षित नर नारी सब तीन लोक धन्य हुआ मनुज ऋषि सुर नाग गंदर्भ प्रसन्न हुए जीव जंतु सर्व सब नाचै गावै खूब अथक अद्भुत अकल्पनीय था राजतिलक राजतिलक की भव्यता का कर ना सके कोई गुणगान  करना शब्दो मे वर्णित नहीं है आसान धन्यवाद सत्येंद्र पाण्डेय 'शिल्प' गोण्डा उत्तरप्रदेश