क्या लिखूँ?"
वो कहती हैं मुझसे हमेशा, कुछ अलग -सा गीतलिखो । खुशियों के सुरीले बोल लिये, मीठे -मीठे से गीत लिखो । कोयल- सी मीठी हो जो ऐसी, मधुर -मधुर सा संगीत लिखो । खिल जाये उपवन की कलियां, ऐसा सुन्दर -सा गीत चुनो । रंगों की सतरंगी रंगों वाली , हो जाये ऐसी बरसात लिखो। इन्द्रधनुष रंगों -सी सुन्दर , मधुरिम मधुर गीत चुनो । राहों के कंटक -वंटक छोड़ो, फूलों की सुन्दरता को देखो । छोड़ो दुख के राग कष्टदायी , कोई सुखद -सा गीत चुनो। अमावस की छोड़ो कालीरातें , चाँदनी चंचल रात चुनो । वो कहती हैं मुझसे हमैशा , कुछ अलग सा गीत लिखो । ...