Posts

Showing posts with the label सुशील कुमार

बेटी की विदाई

Image
बेटी की विदाई के समय सभी की आँखे नम थी बेटी अपने पिता के गले लग कर रो रही थी, पिता की आँखें भी नम थी । एक नजदीकी रिस्तेदार ने धीरे से किशोरीलाल के कान में फुसफुसाया और फिर उसे बेटी से दूर ले गया । वह आंखों से आँसूओ को पोछते हुए लड़के के पिता के सामने जाकर खड़ा हो गया, लड़के के पिता ने कहा ," भाई किशोरीलाल तुमने शादी तो अच्छी कर दी । पर ये जो दहेज दिया है इसको ले जाने में ढुलाई का पैसा दे देते तो । इतना सुनते ही लड़की का मामा केशव  बोला “ यह तो तय नही हुआ था मुंशीलाल जी। आपने जो भी दहेज मांगा वो हमने दे दिया ,अब हम ढुलाई भी दे, इतने में किशोरीलाल केशव को चुप कराते हुए बीच मे बोल पड़े ,“ अरे कोई बात नहीं केशव जाने दो और बैग खोल कर पैसे निकालने लगे। सौ के नोट की एक गड्डी निकाली और मुंशीलाल के हाथ मे पकड़ा दी। गड्डी पकड़ते समय मुंशीलाल ने केशव की तरफ घूर कर देखा । किशोरीलाल ने कहा “ जाने दीजिए बच्चा है।" तभी मैरिज हॉल वाले ने आबाज़ लगाई अरे किशोरीलाल जी हिसाब हो जाता तो । उधर बेटी कार में बैठ चुकी थी।दुनिया के हिसाब किताब में बेचारा किशोरीलाल अपनी बेटी को ढंग से गले भी नही लगा सक...