मेरा बेटा अग्निवीर है
"अंकुर अब मैं तुम्हारे बच्चे की माँ बनने वाली हूँ बनने वाली हूँ। और तुम आही नहीं रहे हो। मेरा क्या होगा ? मुझे बहुत डर लग रहा है । तुम कब आओगे ? " रचना ने अंकुर को फौन पर बताया। रचना अब तुम चिन्ता क्यौ कर रही हो अगले महीने तो हमारी शादी हो ही जायेगी। अब चिन्ता करने की कोई बात नही है। मैने अपनी छुट्टियौ की एप्लीकेशन भी देदी है वह जल्दी ही मन्जूर होकर आजायेगी। अब तुम बिल्कुल फिकर मत करना। और मै अपनी मम्मी को भी खत लिखकर बतादूँगा। वह तुमसे मिलकर किसी अच्छे डाक्टर को दिखादेगी। ऐसी बात मै मम्मी को फौन पर नही बता सकूँगा। " अंकुर ने इतना कहकर फौन रख दिया। आज अंकुर बहुत खुश था उसने यह बात गाँव मे रहने वाले अपने चाचा के लड़के को बतादी और उसको मम्मी से बात करने के लिए बोला। अंकुर ने रचना के माँ बनने की खबर के लिए एक खत अवश्य माँ को भेज दिया था। खत पहुँचने में तो सात आठ दिन का समय लग ही जाता है और फिर अंकुर के गाँव में पोस्ट आफिस भी न...