रच दिया इतिहास
रच दिया इतिहास उसने, बन गयी वीरांगना, अपने शौर्य का जौहर दिखाया, नाम है जिसका लवलीना| जीत कर तुमने पदक, बढ़ाया राष्ट्र का स्वाभिमान, तुम्हारे इस पराक्रम का, सदा करते है हम सम्मान| नारी के साहस का तुमने, एक नया आयाम दिया, नारी मैदान फतेह कर सकती है, दुनिया को ये पैगाम दिया | दे कर शिकस्त प्रतिद्वंदी को , अरमान मिलाये माटी में, भारत का रोशन नाम किया, भारत माँ की इस बेटी ने | देश की बेटी लवलीना ने, रण में दिखलाया है दम ख़म, विजय पताका फहरा कर, जीत लिया हम सब का मन | हनुमान कुमार ✍️✍️