Posts

Showing posts with the label गोवर्धन कुमार

"माँ का जाना"

Image
आँखों से सिर्फ़ आँसू ही नहीं, पूरी नदियाँ गुजरती है,  जब कहीं किसी रोज ,किसी की माँ गुजरती है l कलेजा निकल पड़ता है, साँसे ठहर पड़ती है, माँ की यादों पर जब , गहरी नज़र पड़ती है l माँ का जाना दुख देता है, मानो मिटा देता सब कुछ ही,  एक धक्का सा लगता है, जब ये कानों में खबर पड़ती है l माँ ने ही दिया सब, कहाँ चुका पाए हम उतना, हमारे किए में तो सदा ही, एक कसर पड़ती है । आँखों से सिर्फ़ आँसू ही नहीं, पूरी नदियाँ गुजरती है,  जब कहीं किसी रोज ,किसी की माँ गुजरती है । दर्द इतना बढता है, मार ही दे समझो,  मानो समंदर में, लहर पर लहर पड़ती है ।  माँ का दरजा, कुछ ऐसा है जीवन में हमारे,  हमारे हँसने से हँसना ,रोने से बिखर पड़ती है । मुश्किल तो है समझाना, की माँ अब नहीं यहाँ,  माँ के होने से तो, जिंदगियाँ सँवर पड़ती है । आँखों से सिर्फ़ आँसू ही नहीं, पूरी नदियाँ गुजरती है,  जब कहीं किसी रोज ,किसी की माँ गुजरती है । लेखक - गोवर्धन कुमार  हुसंगसर,बीकानेर(राजस्थान)