Posts

Showing posts with the label दोहे ज्योति सिंह वेदी

हिया कहे हे राम

Image
करके आये नौकरी,  पत्नी को आराम l बेमन रोटी बेलते ,  हिया कहे हे राम ll सज्जन मानुष ही सदा, सहे कार्य का भार l लोक लाज का भय रहे, सहता  अत्याचार ll रहे   नये युग में अभी,  शील नहीं है नार l करे  काम पति देव जी  ,करे हिया चित्कार ll सुन्दर घर की नार है , माने कभी नहिं हार l परुष सदा पिसता रहा,करता नहिं वो रार ll डटे रहे अब रार बन ,  हुई पत्नी विकराल l छोड़ मोह माया सभी,दुनियां मायाजाल ll @डॉ०ज्योति सिंह वेदी "येशु "✍️ ---------मधेपुरा (बिहार)----------