Posts

Showing posts with the label सुषमा तोमर

दहेज दानव

Image
चले लालाजी ढूंढने बेटे के लिए दुल्हनियां  शर्त रखीं  बेटी बाले के सामने दो चार । गऊ सी सीधी होय रंग से हो गोरी कन्या। चाल में नजाकत ,आवाज कोयल सी है ना। दहेज में ,वो ले आये जिसका देखा सपना । कार स्कूटर,ऐसी ,पंखा,कपड़ा बिस्तर ,गहना। परिवार वालो का हो खूब मान सम्मान । कमी कुछ रह ना जाये दान दहेज हो इतना। सोना चांदी से घर भर दे ऐसी हो कन्या । पढ़ी लिखी होकर ,धन कमाए हर माहिना ।

बढ़ती महंगाई

Image
बढ़ती मंहगाई ने कमर को तोड़ दिया। गरीब की थाली को खाली ही छोड़ा। आसमान छूते पेट्रोल के दामों को बढ़ाया। जरूरत की चीजों ने महंगाई से नाता जोड़ा। आटा, दालें,चावल,चीनी के भावों को बढ़ाया। सब्जियों ने भी तैश में आ थाली से मुँह मोड़ा । देशी घी खाने की बजाय सूंघने से काम चलाया। तेल ,तिलहन की बढ़ी कीमतें सुरसा सा मुँह खोला। पीछे कहाँ रसोई सिलेंडर भाव फिर उसने भी खाया। दूध वाले भैया ने महंगाई का रोना रो दूध में पानी छोड़ा। लड़ाई ,झगड़े,युद्ध ने आम आदमी को है पगलाया। हाय सभी ने जीने लायक आम आदमी को नहीं छोड़ा। मौलिक