रच दिया इतिहास
रच दिया इतिहास उसने,
बन गयी वीरांगना,
अपने शौर्य का जौहर दिखाया,
नाम है जिसका लवलीना|
जीत कर तुमने पदक,
बढ़ाया राष्ट्र का स्वाभिमान,
तुम्हारे इस पराक्रम का,
सदा करते है हम सम्मान|
नारी के साहस का तुमने,
एक नया आयाम दिया,
नारी मैदान फतेह कर सकती है,
दुनिया को ये पैगाम दिया |
दे कर शिकस्त प्रतिद्वंदी को ,
अरमान मिलाये माटी में,
भारत का रोशन नाम किया,
भारत माँ की इस बेटी ने |
देश की बेटी लवलीना ने,
रण में दिखलाया है दम ख़म,
विजय पताका फहरा कर,
जीत लिया हम सब का मन |
हनुमान कुमार ✍️✍️
Comments
Post a Comment