आम है खास



फल तो सभी अच्छे लगते है,
पर आम सभी के दिलों का राजा है,
पर सभी के लिए खास है आम,
बच्चें,बूढ़े और जवान सबकी एक ही पसंद फलों का राजा आम।
आम के है बहुत से फायदे,
आम का आचार सबको भाए,
कच्चे आम की चटनी चटखारे लगा के सब खाएं।
आम का मुरब्बा,और आम का पन्ना
खाएं गर्मी को दूर भगाएं।
आमों को देख कर सबका मन ललचाए,
आमों से भरता नहीं दिल किसी का
कभी मैंगो शेक पिए तो कभी आम चूसें।
यही है आम की कहानी, प्रीत की जुबानी। 
जो सुने रहा न जाए,दिल ललचाए
खाए बिना रहा न जाए।

हरप्रीत कौर
दिल्ली

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें