" आशा की किरण "

" आशा "


जीवन में एक आशा की किरण,
होना है जरूरी
निराशा को हटाकर
आशाओं के दीप जीवन में
जलाए रखना है जरूरी....

मिटाकर मन के अंधेरे को,
नव जीवन की ज्योति से
जीवन को महकाना है
सत्कर्म की राह में चलकर
सद्भावना को हर जगह फैलाना है....

सारी बुराइयों को मार कर हम,
आशाओं के दीप जलाएं
करे बुलंद हम खुद को इतना
हर चुनौतियों को पार कर जाए....

जीवन के हर संकटों से
लड़ कर विजय का गीत हम गाये
जीवन में आशाओं की किरण लाकर
जीवन सफल हम बनाएं...

मंजू रात्रे ( कर्नाटक )

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें