योग



आसन से शरीर को स्वस्थ हम बनाएं,
योग करें और भारत को निरोग हम बनाएं,
घर घर में योग हम पहुंचाएँ।
प्राणायाम से सारे रोगों को दूर भगाएं,
अपने जीवन को फूलों सा महकाएं,
योग करके रोगों से छुटकारा हम पाएं,
और पूरे विश्व में योग की जोत जलाएं।
सेहतमंद होने से बनेगा विश्व मजबूत,
बोना होगा हमें योग का बीज।
सींचनी होगी हमें योग की फुलवारी,
सारी दुनिया रहेगी हमारी आभारी।
आत्मा और परमात्मा से जोड़ता है योग,
योग दिवस पर हमेशा जलती रहे इसकी जोत,
करें योगाभ्यास करने की तैयारियाँ,
हरी भरी रखना हमेशा योग की क्यारियां।

हरप्रीत कौर
दिल्ली

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें