असंभव



असंभव कुछ भी नही
इस जहां में
सभी कुछ संभव है
कुछ भी कर गुजरने का
जज्बा होना चाहिए
मेहनत और लगन हो तो
क्या नही हो सकता
कर सकते हैंआसमान में छेद भी
बस एक पत्थर पूरी कोशिश
से उछालना चाहिए
पहाड़ों  के बीच भी
निकलसकती है राह 
बस एक लक्ष्य 
निर्धारित होना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

आखिरी अदालत

आज की मांग

आवारा बादल (भाग 30) प्रयास