बेरोजगारी


हमारे देश में रोजगार की कोई कमी नहीं हैं... लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा बेरोजगारी हमारे देश में हैं...। आप जानते हैं क्यूँ...? 
इसके बहुत से कारण हैं... और सबसे बड़ा कारण जो हमारे देश के युवाओं में हैं वो हैं जल्दी से जल्दी बहुत सारा पैसा कमाना... मेहनत कम.... कमाई ज्यादा...। 
हमारे देश के युवाओं में मेहनत का अभाव नहीं हैं... वो मेहनत करना जानते हैं... लेकिन वो इसका इस्तेमाल हमारे समाज... हमारे देश में करने की बजाय... विदेशों में जाकर करना ज्यादा सही समझते हैं... क्यूँ.... क्योंकि वहाँ पैसा ज्यादा मिलता हैं...। हम आज इसलिए ही पिछड़े हुए देशों में आते हैं... क्योंकि हमारे देश का युवा वर्ग किसी और देश को अपना सौ प्रतिशत दे रहा हैं...और जो लोग बाहर नहीं जा पाते हैं... वो यहाँ जल्दी पैसे कमाने के अलग ही नुस्खे आजमाता हैं.... जिसमें से सबसे ऊपर आता हैं सट्टा बाजार....। उसके बाद ड्रग्स की सप्लाई.... जूआ खेलना... और वो हर काम जो गलत और अमानवीय हैं.. .। 
वजह क्या.... हमारे यहाँ रोजगार नहीं हैं..! 
जी नहीं.... वजह हैं.... कम मेहनत.... ज्यादा मुनाफा...। 
इन सब बातों के बाद सोने पर सुहागा लगाते हैं हम.... हमें भी मेड इन इंडिया से ज्यादा... मेड इन चाइना... मेड इन यूएसए... की ब्रांडों पर ज्यादा भरोसा हैं...। 
भारत में बनी हर चीज़ पर हम शक करेंगे.... लेकिन अगर कोई विदेशी कंपनी का टैग लगा हो तो हम खुशी खुशी खरीद लेते हैं... क्योंकि हम सबकी मानसिकता ही ऐसी हो गई हैं...। विदेशी कपड़े हो... जूते हो.... खाने पीने का सामान हो या सजावट से संबंधित कोई चीज़... हर जगह हम सिर्फ विदेशी ब्रांड को ढूंढते हैं....। 
बेरोजगारी को रोकने के लिए सबसे पहले हमें हमारी मानसिकता बदलनी होगी...और मेहनत करनी होगी...। 
ये सिर्फ कुछ ही कारण हैं... । 
एक महत्वपूर्ण कारण हमारे देश की बढ़ती जनसंख्या भी रहीं हैं...।

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें