" रक्तदान "


रक्तदान है महादान
संकल्प आज लिजिए
यदि समर्थ है शरीर से
तो रक्तदान अवश्य कीजिए ।।

रक्तदान है महादान
करते जो ,यह नेक काम
जान बचाते, वो किसी के
खुशी से भरी, जिंदगी के नाम ।।

रक्तदान है महादान
एक -एक बूंद रक्त से
दे खुशियां,एक अजनबी को
भरे नयन , जिनके अश्रु से ।।

"रक्तदान" है महादान
ऐसा पुण्य है महान
धन्य जीवन कीजिए
दे किसी को "जीवनदान" ।।

रक्तदान है महादान
जागरूकता लोगों में आये
छोटी सी ,हमारी मदद से
बुझती जिंदगी खिलखिलाये ।।

रक्तदान है महादान
संकल्प आज लिजिए
यदि समर्थ है शरीर से
तो रक्तदान अवश्य कीजिए ।।

                             मनीषा ठाकुर (कर्नाटक)

Comments

Popular posts from this blog

आखिरी अदालत

आज की मांग

आवारा बादल (भाग 30) प्रयास