जय जय जय बाबा भीमराव अंबेडकर


जय जय जय बाबा भीमराव अंबेडकर।
आप हो सच में , सबके जीवन के ईश्वर।।
दिया है आपने, सबको सच में नवजीवन।
भारत का विश्वप्रसिद्ध संविधान लिखकर।।
जय जय जय बाबा------------------।।


आपने जीया है , एक ऐसा जीवन।
मिलती है शिक्षा जिससे, संघर्ष करने की।।
हारे नहीं आप कभी, जीवन में मुसीबतों से।
आपसे मिलती है प्रेरणा, मुसीबतों से लड़ने की।।
बदला सबका जीवन, आपने नायक बनकर।
भारत का विश्वप्रसिद्ध, संविधान लिखकर।।
जय जय जय बाबा-----------------।।


आपने उद्धार किया , सभी जाति धर्म का।
आप हो पैगम्बर एक, इस नये युग में।।
सबको पढ़ाया पाठ, मानवता-भाईचारे का 
आप हो उद्धारक , नारियों के इस युग में।।
दिया सम्मान स्त्री को, शिक्षा का अधिकार देकर।
भारत का विश्वप्रसिद्ध, संविधान लिखकर।।
जय जय जय बाबा-----------------।।


आप हो मसीहा सच में, सभी जातियों के।
आपने दिया है सबको, सम्मानजनक जीवन।।
आप थे सच में , सच्चे देशभक्त भारत के।
कर दिया कुर्बान आपने,सबकी भलाई में जीवन।।
सबको दे गये खुशियां , ऐसी वसीहत देकर।
भारत का विश्वप्रसिद्ध, संविधान लिखकर।।
जय जय जय बाबा-----------------।।


साहित्यकार एवं शिक्षक-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें