चुनौतियां



जीवन में पल पल आती है चुनौतियां।
जाने कहां से बाढ़ सी आती चुनौतियां।
बेशक जीवन में खुशी भी है पर अधिक चुनौतियां।
निबटते चलो फिर नई नई आती चुनौतियां।
बालक से वृद्ध सबसे सामना होती चुनौतियां।
कहते हैं जीवन में रंग भरती चुनौतियां।
हमें अनुभवी और जुझारू बनाती चुनौतियां।
कभी उलझन में डाल देती चुनौतियां।
पीछा छुड़ा नहीं सकते होती ऐसी चुनौतियां।
          -चेतना सिंह,पूर्वी चंपारण

Comments

Popular posts from this blog

बस एक निवाला

अहिल्या बाई