मेरे जीवनसाथी
मेरे जीवनसाथी......
दिल तुम्हे देखकर
धड़कना भूल जाता है....
नजरें तुम्हे देख कर
मदहोश हो जाती हैं...
ये जीवन तुम्हारे नाम किया है
साथ रहना हरदम,
हर पल मेरे हमदम
तेरे सिवा इस दिल को किसी की जरूरत नहीं हैं...
मोहब्बत है तुमसे मेरे हमनंवा
मेरा जीवन तुमसे
तुमसे मै, मुझसे तुम
बस तुझे छोड़कर इस दिल की किसी की इबादत नहीं हैं...
तुम्ही तो माझी हो,
मेरे जीवन के सागर के,
दरिया ए सुकूँ तुझमें ही पाया है मैंने,
मेरे जीवनसाथी, तुझमें मिलकर,
जीवन के रंग और इंद्रधनुषी हो गए है,
तुम्हारे होने से ही तो मेरे जीवन में रौनक़ ए बहार है,
तुमसे ही तो मेरे ये सोलह श्रृंगार है,
तुमसे बँधी अनमोल डोर, मेरे जीवन का आधार है,
तुम ही तो हो मेरे जीवन के नायाब कोहिनूर....
निकेता पाहुजा
रुद्रपुर उत्तराखंड
Comments
Post a Comment