मुस्कुराहट

जब से इमोजी भरी दुनियां ने इस जग में पैर पसराई है

मुस्कुराहट की रहस्यमयी पहेली भी कुछ समझ में आई है


बेमन की मुस्कानों ने भी अपनी जगह खूब बनाई बिखराई है


इन मुस्कुराते चेहरों ने अपनी कोई बात शायद चुपके से छुपाई है


इक मुस्कान पे अनेक मुस्कानों ने अपनी अलग प्रतिक्रिया दिखाई है


हंसते रहो खिलखिलाते रहो इसीलिए तो मुस्कुराहट जैसी चीज बनाई है


😇😊🤗😀😃😄😁😆🤣🤣😂😇😍🤩🥰😉🙂☺🥲😀😇

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें