तुम्हारी पहली मुलाकात






🌹🌹🥀🥀🥀🥀
तुम्हारी पहली मुलाकात याद है मुझे,
तुम्हारी वो हँसी, वो हर एक बात याद है मुझे,
तुम्हारा यूँ शर्माना, नज़रे झुकाना,
और फिर,बेबाकी से अपनी 
हर एक बात कह जाना याद है मुझे।

जनवरी की थोड़ी सी गर्मी, 
और मेरी बेतुकी बातों को,
तुम्हारा यूँ घंटो झेल जाना,
बातों बातों में, उस लम्हे का गुज़र जाना,
और फिर तुम्हारा विदा कह जाना,
याद है मुझे।

पता नही फिर कभी हम मिलें या ना मिलें,
शायद हमारी पहली मुलाकात, आखिरी हो,

पर सालों बाद भी जब 
मैं जिंदगी के इन पन्नो को पलटूगाँ,
इनमे तुम्हारा भी जिक्र होगा,
कुछ यादें होगी,आँखों में नमी 
और होठों पर हँसी के साथ एक बात होगी,
कि याद है मुझे हमारी वो, पहली मुलाकात...




✍️✍️✍️ मनीष कुमार

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें