सोशल मीडिया और हम

सोशल मीडिया की राह पर चलकर हाई-टेक होता जा रहा आज का इंसान।
अपनो से दूरियां और सोशल मीडिया से नज़दीकियां बढ़ा रहा आज का ये इंसान।
सोशल मीडिया ने कर दिया दूर रहने वालों को पास और पास वालों को दूर,
दूर ही दूर से रिश्ते निभाते हैं आज सब।
एक साथ रहते हुए भी सभी अपने मोबाइलों में व्यस्त रहते हैं,
आसपास रहने पर भी एक दूसरे को मैसेज किया करते हैं। मनोरंजन का साधन बना लिया है इस हाई-टेक सफर को,
ना पहले जैसी मौज-मस्ती ना मिलना जुलना,
दोस्ती भी अब फेसबुक और व्हाट्सएप के ज़रिए निभाई जाती है।
जान ना पहचान एक दूसरे को फेसबुक के ज़रिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती सब कर लेते हैं।
मैसेंजर में हाय हेलो बोल कर दिल के करीब आ जाते हैं।
आज कल की दुनिया में सोशल मीडिया और हम बहुत जुड़ गए हैं,
इस जुड़ाव का सही उपयोग हमारी ज़िम्मेदारी है।
सोशल साइट के हर पहलू में हमारी हिस्सेदारी है,
जिसका  सदुपयोग हमारी जवाबदारी है।

प्रिया धामा
भिलाई, छत्तीसगढ़

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें