'देश का सच्चा सैनिक '


सत्यमेव जय की राह पर डिगते नहीं हैं
दुश्मन पर वार करने से डरते नहीं हैं..!!

बैरी की नजर को चीर कर रखते हैं ..
सर पे वतन की मिट्टी सजा ताज पहनते हैं.!

भारी हथियारों का कांधे पर बीड़ा उठाते हैं ..
सरहदों पर गोली का निशाना बनते हैं ..!!

बर्फीली चट्टानों पर हौसला रखते हैं ..
रंग ऋतुओं के उनपर नहीं चढ़ते हैं ...!!

देश की आन के लिए मरते मिटते हैं..
एक सैनिक पूरा  अपना जीवन लगाते हैं .!!

झंडे के नीचे शान ,बान लिए चलते हैं ..
एक सैनिक  देश के लिए जंग लड़ते हैं..!!

देश के अमर सपूत जब भी चलते हैं ..
हवा धीमी हो जाती है बादल उड़ा देते हैं ..!!

वंदेमातरम् ..🇮🇳

सुनंदा ☺️

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें