लेते हैं एक सेल्फी


सुनो, कल हमारी सालगिरह है
हो जाओ न रेडी
एफबी , व्हाट्सएप पर पोस्ट करने को
लेते हैं कुछ सेल्फी

देखो मत टालो न
जल्दी ही करें ये काम
कल सबको फोन पे थैंक्यू कहने में ही
होगी सुबह से शाम

स्क्रब, शेविंग कर फेस चमकाना
और बालों को रंग लेना 
मैं सजधजकर तैयार रहूँगी
तुम भी थोड़ा मेकअप कर लेना

एक रंग के कपड़े पहन कर
हम फोटो क्लिक करेंगे 
एवरग्रीन कपल हैं हम
यह दुनिया को दिखला देंगे

यूं तो फुर्सत मिलती नहीं
हम रहते बिजी हैं रोज
आज कई सारी पिक लेंगे 
बनाके अलग अलग से पोज़

झुका लूंगी मैं नजरें और तुम 
मुझे देखना प्यार से
दूसरे में, हम दिल बनाएंगे
हाथों को जोड़कर अपने

कॉपी करेंगे गूगल से
और भी कई अदाएं
हर जिम्मेदारी भूलकर  चलो
कुछ लम्हें संग बिताएं 

आओ न हम तुम इक बार
हो जाएं फिर से रोमांटिक
चलो देर न करो साजन जी
करें यादगार सेल्फी क्लिक

चलो देर न करो साजन जी
करें यादगार सेल्फी क्लिक

               ✍🏻प्रीति ताम्रकार
                    जबलपुर

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें