तितली रानी
इंद्रधनुषी रंगो जैसी रंग बिरंगे पंखों वाली
बड़ी मनचली बड़ी मतवाली
डाल डाल पर जाकर फूलो की रसपान करने वाली
तितली रानी तितली रानी
बड़ी सुकोमल बड़ी नाजुक
किसी के हाथ नहीं आने वाली
सुन नहीं सकती मगर कुशाग्र बुद्धि वाली
तितली रानी तितली रानी
उन्मुक्ता से व्योम मे उड़ने वाली
नन्ही सी जीव हो मगर हो बड़ी सयानी
कभी ऊँचे पेड़ो पर कभी छोटे पौधे पर बैठकर
अपने झिलमिलाती पंखो को नचा नचाकर मन को लुभाने वाली।
शिल्पा मोदी✍️
Comments
Post a Comment