कोशिश
रोने से क्या होगा
क्या रोने से समस्या का समाधान मिल जाएगा
एक बार विफल हो गए तो क्या हुआ
दुबारा कोशिश करो
तब तक कोशिश करते रहो
जब तक तुम्हें अपने कार्य मे जीत हासिल नहीं हो जाती
हिम्मत से , सूझबूझ से ,ढृढ़निश्चय होकर आगे बढो
रोकर मन हल्का कर लो मगर खुद को कमजोर ना करो
जिस तरह सोए हुए सिंह के मुख मे हिरण कभी भी अपने आप प्रवेश नहीं करता
वैसे ही जिंदगी मे सफलता अपने आप नहीं मिल जाता
उसके लिए निरंतर कोशिश करना पड़ता है
शिल्पा मोदी✍️✍️
Comments
Post a Comment