प्यारा मध्यप्रदेश है


देश के दिल में बसता है
प्यारा मध्यप्रदेश है।
लोक संस्कृतियों, जनजाति का
यहाॅं अदभुत संयोग है,
प्यारा मध्यप्रदेश है।।

पाॅंच राज्यों को छूता है 
मिला-जुला परिवेश है।
विंध्याचल, सतपुड़ा,मेकल
 प्रकृति का सुंदर उपदेश है,
प्यारा मध्यप्रदेश है।। 

पचमढ़ी, उज्जैन में
महाकाल महेश है,
ओंकारेश्वर, महेश्वर में भी
शिव शम्भू का ही भेष है,
प्यारा मध्यप्रदेश है।।

बक्साहा के जंगल में अब
 नजरें गढी़ विशेष है
हीरा, पन्ना की खानें भी
मिलती यहां अशेष है,
प्यारा मध्यप्रदेश है।।

नर्मदा,‌क्षिप्रा सी सरितायें
कल कल बहती धारायें
वन, जंगल की सौगातें
कहलाए वन प्रदेश है,
प्यारा मध्यप्रदेश है।।

जन्म भूमि ये कवियों की
माखनलाल,परसाई, कालिदास है
साहित्य, शिक्षा का
मिलता सदा सन्देश है,
प्यारा मध्यप्रदेश है।।

स्वरचित,----✒️
कीर्ति चौरसिया
जबलपुर (मध्यप्रदेश)

समस्त मध्यप्रदेश वासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें