मुस्कान



हर किसी के चेहरे पर मुस्कान अच्छी लगती है।
चेहरे पर अलग सी खुबसूरती देती हैं मुस्कान।
किसी की जिंदगी को संवार देती है मुस्कान,किसी के दुख को सुख में बदल देती है मुस्कान।
चिंता से मुक्त कर देती है मुस्कान
किसी के जीवन में उमंग भर देती है मुस्कान।
मुस्कुरा कर कोई तकलीफ में पूछ ले आपका हाल तो चेहरे पर सुकून देती है मुस्कान।
कोई हाथ पकड़ कर मुस्कुराते हुए कहे मै तुम्हारे साथ हूं तो उस अकेलेपन के डर को दूर करती है मुस्कान।
हरप्रीत कौर
दिल्ली

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें