बेटियाँ


सभी रिश्तो का 
खूबसूरत गठबंधन होती है बेटियां 
मां पिता की लाडली होती हैं बेटियां
भाई के मन का आनंद होती है बेटियां 
बड़ी बहन की रौनक होती है छुटकी ,
छोटी बहन की गुल्लक होती है दीदी 
राखी पर इंतजार करती भाभी का 
सौभाग्य होती है बेटियां 
दादी की सहेली होती है बेटियां 
बुआ का बटुआ होती है बेटियां 
सभी के दिल का अरमान होती है बेटियां


सादर 
सबकी दुलारी बिटिया
जया शर्मा

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें