हम तुम

करवाचौथ का प्यारा यह त्यौहार, जो लाए खुशियां हज़ार, दुआ है यह हमारी, मनाएं यह त्यौहार हम तुम साथ हरबार और सलामत रहे हमारा परिवार। आपका साथ मुझे जीवनभर मिले, हर सुख दुख में हम तुम सदा रहे साथ। उम्र तुम्हें मेरी भी लग जाए, काश प्रेम स्नेह से प्रकाशित हो दुनिया हमारी। करवाचौथ है बहुत सुहाना, अगर मैं रूठ जाऊं तो तुम मुझे मनाना, तुम्हारी हर ख्वाहिश को मैंने है अपना माना। खुदा करे हम एक दूसरे से कभी ना रूठे और यूं ही एक होकर सारी जिंदगी बिताएं। एक पल के लिए भी ना छूटे हाथ तुम्हारा, मेहंदी का लाल रंग हमारे प्यार की गहराई दिखाता है, माथे पर लगाया हुआ सिंदूर रब की दुआएं दर्शाता है, गले में पहना हुआ मंगलसूत्र हमारा मज़बूत रिश्ता बताता है। जोड़ी तेरी मेरी कभी ना टूटे, हम तुम साथ जन्म साथ निभाएंगे, हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे।
"खुशी से दिल आबाद करना, गम को दिल से आज़ाद करना, बस एक गुज़ारिश है आपसे, ज़िंदगी भर मुझे ऐसे ही प्यार करना।"

प्रिया धामा

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें