नमो नारायणी🙏🙏
नमो नमो भगवते,
नमो नमो आदिशक्ति।
नमो नमो नारायणी,
नमो नमो मंगल मूर्ति,
चन्द्र पाए आपसे धवल चाँदनी
सूर्य तेरे ललाट से तेज धारते।
अद्भुत अनुपम ममतामयी,
जगत की जननी धात्री।
अष्ट भुजा धारणी,
पाप नाशिनी कष्ट विमोचनी
आदिशक्ति स्वीकार करो मेरी भक्ति,
भर दो उर में मेरे शक्ति।
सारे दुखों से पार पा जाऊँ,
नमो नारायणी नमस्तुभ्यं भगवति।
अन्जू दीक्षा,
बदायूँ ,
उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment