सफर


मैने तय कर लिया है तेरे बिना कोई सफर नही करूंगी,
तेरे साथ ही जीवन का हर सफर गुजारूंगी,
वो प्यार भरे खुशनुमा पल तेरे आगोश में बिताऊंगी,
वो तेरे साथ कितना रोमांचक सफर होगा,
ये सोच कर ही दिल को सुकून मिल जाता है,
अब तो उस पल का इंतजार है कि,
ये हसीन सफर कब होगा,
कब मिलेगा चैन दिले बेकरार को,
कब सुकूं से नींद आयेगी तेरी बाहों में,
वो हसीन सफर का इंतजार कब खत्म होगा।
हरप्रीत कौर
दिल्ली

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें