देश की बेटी लवलीना


पूरब से आई है देखो मेरे भारत मां की लाडली !!

असम के गोलाघाट मैं जन्मी दो जुड़वा बहनों लिचा और लीमा में सबसे छोटी लवलीना!! 

 टिकेन पिता का नाम है माता है मामोनी!!

बचपन से ही थी होनहार देश की खातिर कर गुजरने को वह थी हमेशा तैयार!!

पिता टिकेन ने बेटी की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए है बहुत संघर्ष किया!!

 विद्यालय से ही उसने बना ली थी एक अलग ही पहचान और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया!! 

आई नजर में प्रसिद्ध कोच के उन्होंने इस का हुनर पहचान लिया!!

 देकर ट्रेनिंग इस हीरे को कोहिनूर बना दिया!!

 भारत की बेटी है देखो विश्व पटल पर छा गई !!

देश का नाम रोशन करके हमारी एक और बेटी आ गई !!
सुनो गौर से दुनिया वालों बेटी को कम मत आंकना, जब - जब आएगी बारी बेटी की तुम बस उसका हाथ थामकर हौसला बढ़ाना!!

 कर लो विश्वास तुम बेटी पर वो नहीं कभी किसी से कम!!

 कल भी न थी, वह न आज भी है और ना कल रहेगी किसी से कम!!

 गर्व है हमें अपनी लवलीना बेटी पर भारत की यह मुक्केबाज धूल चटा कर आ गई है ले करके अपने सर पर ताज!!!

जय हिंद जय भारत माँ जय हो मेरे देश की बेटियों की !!!!

एकता श्रीवास्तव✍️

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें