मेरे भाई

लड़ते  है अगर मुझ से तो, वो परवाह भी करते है।
वो भाई है मेरे जो  बेपनाह प्यार भी करते है।।

जो कहती हु जो करती हु, उसे उल्टा ही करते है। 
मगर रोने नही देते मेरी परवाह करते है।।

साथ देता है वो मेरा करु कोई भी शैतानी। 
मगर जब डांट पढती है, आगे मुझ को ही करते है।।

वैसे बो मेरी किसी बात की परवाह नही करते।
मगर जब गुस्सा हो जाउ ,मिनते हजार करते है ।।

वो अपनी दुआओ मे भी मुझको याद करते है।
वो मेरे भाई है जो मुझसे बेपनाह प्यार करते है।

लड़ते है अगर मुझ से********।
     रितु शर्मा

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें