गरमागरम भजिये



भीगा भीगा मौसम
हाय ठंडी ठंडी बयार
कैसे जाने दें प्रियतम 
इन लम्हों को बेकार

आओ बना दें इन 
घड़ियों को यादगार
गरमागरम भजिये बना दो 
गर करते हो मुझसे प्यार

प्याज के भजियों में हमदम
तुम धनिया जरूर डालना
मिर्च बारीक काटकर 
स्वाद में जान डालना

टमाटर की चटनी जब
होगी भजियों के साथ
मुझसे रुका न जाएगा
जल्दी से लूंगी स्वाद

बाहों में बाहें डाल सेल्फी
लेंगे मेरे हमदम
तुम यूंही रहना साथ
बीते न प्यार का मौसम


Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें