और हमें क्या चाहिए
❣️❣️❣️❣️❣️❣️
और हमें क्या चाहिए
बस थोड़ी सी खुशी थोड़ा
सा प्यार नहीं
उनका बेशुमार प्यार चाहिए
और हमें क्या चाहिए
जब मैं तनहा पर जाऊं
बेबसी की आलम में खो
जाऊं
वो सांसें बनकर आए
मुझमें समा जाए
और मैं उनमें समा जाऊं
और हमें क्या चाहिए
बस उनका प्यार चाहिए
❣️❣️❣️❣️❣️❣️
जब मैं बेचैन होकर
रातों को सो न पाऊं
करवटें बदल बदल कर
निंदो को बुलाऊं
फिर वो निंद बन्द कर आए
मेरे आंखों में समाए
मुझको सुलाएं
और हमें क्या चाहिए
बस उनका प्यार चाहिए
❣️❣️❣️❣️❣️❣️
जब जिंदगी की सफर में
हमें हमसफ़र की जरूरत
हो फिर वो आएं
मेरा हमसफ़र बन जाए
मेरा सुख-दुख में साथ निभाये
मेरीं जिन्दगी को गुल से गुलजार बनाएं
और हमें क्या चाहिए
बस उनका प्यार चाहिए
उनका ही प्यार चाहिए
❣️❣️❣️❣️❣️❣️
स्वरचित कविता ✍️
अफ्फान हाजिपुरी
सर्वाधिकार सुरक्षित
Comments
Post a Comment