"कृष्ण-सुदामा"
🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺
कृष्ण-सुदामा
मित्रता की मिसाल
इस जग में
इक है राजा
दूजा रंक,फिर भी
प्रगाढ़ प्रेम
पांव जो धोवे
राजा कृष्ण,अश्रु से
प्रिय सखा के
करे संकोच
कुछ कह न पाए
मित्र सुदामा
दृश्य जो देखें
सब भावविभोर
है प्रजागण
हृदय लगाये
श्रीकृष्ण,सुदामा को
अद्भुत क्षण
कृष्ण-सुदामा
अनोखी है मित्रता
ऐसा न कोय
🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺
मनीषा भुआर्य ठाकुर(कर्नाटक)
Comments
Post a Comment