"सुर सरिता सुर"



सुर सरिता
सुरभित करती
सुर संगीत

सुर सरिता
रश्मिरथी निराली
प्यारी किरणें

सुर सरिता
लय ताल संगम
की सरगम

सुर सरिता
निहित परिवार
सुर सप्तक

सुर सरिता
से निखरे कविता
भावविह्वल

सुर सरिता
का रसपान करें
रस विज्ञानी

सुर सरिता
महकता जीवन
मधुरतम

सुर सरिता
जीवन की झंकार
सखियों संग

सुर सरिता
सुंदर सरताज
बना हमारा ।

         काव्य रचना-रजनी कटारे
              जबलपुर ( म.प्र.)

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें