दुनियादार


भगवान के घर से कुछ गधे फरार हो गए!
कुछ तो पकड़े गए कुछ दुनियादार हो गए !!
बेईमानी की कमाई
ऐसी फली - फूली कि
कल तक जो
खुद हमारे रहमो करम पर पलते थे
आज वो ही हमारे पालनहार हो गए !
कुछ तो पकड़े गए कुछ दुनियादार हो गए!!
इंसा को आज 
रंग बदलते देर नही लगती
कल तक जो यूं दूर खड़े थे 
जायदाद के लिए
आज वो ही सबसे करीबी रिश्तेदार हो गए !
कुछ तो पकड़े गए कुछ दुनियादार हो गए!!
आज यूहीं नही है
हमारी बेटियों की आबरू खतरे में
कल तक जो ख़ुद
रहे शामिल गुनाहगारों के झुंड में
आज वो ही उनकी इज्जत के पहरेदार हो गए!
कुछ तो पकड़े गए कुछ दुनियादार हो गए!!
गुनाहों के दलदल में
ये जवानी यूं फसती जा रही 
अब कौन इससे बचा पाएगा 
क्योंकि जो इस चक्रव्यूह को तोड़ सकते थे
आज वो सब 'निर्दोष' ख़ुद गुनहगार हो गए!
भगवान के घर से कुछ गधे फरार हो गए
कुछ तो पकड़े गए कुछ दुनियादार हो गए!!
सतीश निर्दोष
रेवाड़ी (हरियाणा )

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें