आईना पूछता है

आईना पूछता है,
कि हे इंसान,
किस मिट्टी का बना है तू?
केवल वही आईना बनाया,
जिसमे केवल चेहरा दिख सके,
वह आईना क्यो नही बनाया?
जिसमे मन का मैल भी दिखे।
आईना पूछता................
अनेक मशीनों के आविष्कार हुए,
एक्सरे, सी टी स्कैन, एम आर आई......
शरीर के हर अंग के ,हर मर्ज की खोजबीन हो पाई,
जो मशीन चरित्र दिखा दे,
वह क्यो न ईजाद  हो पाई?
आईना पूछता...................

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें