अग्रवाल साहब ने एक और नौकर रामू काम पर रख लिया । खाना बनाने के अलावा घर का सारा काम रामू के जिम्मे कर दिया गया । रवि को केवल नाश्ता, लंच और डिनर तैयार करना था जिसमें उसकी मदद रेणू जी और मृदुला को करनी थी । रवि जब तक अपने कमरे से निकलकर आता तब तक पूरा घर साफ सुथरा चकाचक हो गया था । रवि को बड़ा आश्चर्य हुआ कि आज अचानक यह कैसे हो गया ? वह कुछ सोच पाता इससे पहले ही रेणू जी ने रामू को बुलाते हुए कहा "शिवा, ये रामू काका हैं । अब से घर का सारा काम ये ही करेंगे" । रवि यह सुनकर चौंका और उसने सीधे रेणू जी के पैर पकड़ लिये । वह रोते रोते बोला "हमसे क्या गलती हो गई मैडम जी, जो आप हमसे इस कदर नाराज हो गई कि हमें नौकरी से भी निकाल दिया ? एक बार हमारी गलती तो हमको बता देते फिर चाहे नौकरी से निकाल देते । मैं चूं भी नहीं करता "। उसकी आंखों से गंगा जमना बहने लगी । "नहीं बेटे, ऐसी बात नहीं है । हम तुमको क्यों निकालेंगे यहां से ? तुमसे कोई गलती नहीं हुई है । काम थोड़ा ज्यादा हो गया है इसलिए रामू काका को और रख लिया है तुम्हारी मदद के लिए । अब तुम केवल खाना और नाश्ते का काम ...
Comments
Post a Comment