भारत



भारत के गौरव भूमि पर नेताओं का ही राज हुआ
 बहुत दिनों से ललचाए बैठे था आज सिद्ध उसका काज हुआ
नेताजी और बापू के देखे सपने सब बर्बाद हुआ 
जो ना हुआ था 74 वर्ष पहले वह आर्यवर्त में आज हुआ

राम राज्य का शपथ हुआ पर कलयुग में ना राम हुआ
 यह देखो बैठे हैं चोर, उचक्के कलयुग में इनका ही नाम हुआ 
अब चोर उचक्के का ही भारत में सम राज्य हुआ
भारत के गौरव भूमि पर नेताओं का ही राज हुआ

मुखौटा पहने बैठे हैं  सब देशद्रोही अपने ही देश में
देश के कोने-कोने से निकल रहे आतंकवादियों के भेस में
बापू नेहरू और सुभाष को इसी भूमि पर नाज हुआ
 भारत के गौरव भूमि पर नेताओं का ही राज हुआ
स्वरचित एवं मौलिक
सुशील चौधरी
 जंदाहा वैशाली बिहार

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें