चल मेरे भाई



लो  किताब और
करो पढ़ाई
ना किसी से झगड़ो
ना करो लड़ाई!!!

मोनू बेटा झट से नहाकर 
खाने आओ दूध मलाई
सोनू बेटा जल्दी आकर
 परे करो छोटी चारपाई!!!

लेकर बस्ता जाओ स्कूल
हाथ पकड़कर तुम भाई- भाई
पापा अभी सबेरे तड़के
ओढ़े सो रहे है रजाई!!!

क्यारी में फूल मुस्काए
लेने पहुंची कमली की ताई
अम्मा पका रही हैं समोसे
पूड़ी, भाजी, चटनी - खटाई!!!

आज भोर से टामी भौके
ना जाने क्या बात है भाई
भाजी वाला बुला रहा है
ले लो तोरई, लौकी, चौलाई!!!

पूसी बिल्ली दौड़ दौड़ कर
चूहे के पीछे उकताई
गौरी गैया रंभा रही है
मुझको चारा दे दो भाई!!!

           स्व रचित
          साधना सिंह

Comments

Popular posts from this blog

आज की मांग

आखिरी अदालत

सुनहरी यादें