गम और खुशी का तराना



ग़म और खुशी का तराना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है।।

हरपल मौत से आंखें चुराना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है।
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है।।

चलना है कभी कांटों भरी राह में फूलों की चाह में
कभी अंधेरी रातों में दीपक की रोशनी की पनाह में
चलता रहा मैं उम्र भर
कभी ना देखा पीछे मुड़कर
रूकना नहीं झुकना नहीं सीखा मैंने
मंजिल ही मेरा ठिकाना है 

ग़म और खुशी का तराना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है।।

हरपल मौत से आंखें चुराना है 
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है।।

परदेस में सब कुछ मिला मगर खुशी ढूंढे ना मिली
कैसे मिलती भला 
छुपी हुई थी मां के आंचल में खुशी
बीवी के होंठों की मुस्कान आंखों के काजल में खुशी
आंगन में बिटिया की छन छन करती पायल में खुशी
भाई बहना  के प्यार में 
बाबा के आशीर्वाद दुलार में खुशी
मुझे हर हाल में मुस्कुराना है
अपनों के सपनों को मुझे सजाना है 

ग़म और खुशी का तराना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है।।

हरपल मौत से आंखें चुराना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है
जिंदगी तो बस जीने का बहाना है।।
पिंटू कुमावत'श्याम दिवाना'🙏🙏 💐💐

Comments

Popular posts from this blog

आखिरी अदालत

आज की मांग

आवारा बादल (भाग 30) प्रयास