कोरोना
.............
सब कुछ थम सा गया है,
बहुतो का,
घर से निकलना,
कुछ का,
अपने घर जाना,
वक्त ठहर से गया है।
सब कुछ..........
'कोरोना' का कहर,
न दिखने वाला जहर,
घोषित भगवान बेबस दिख रहे,
बस डॉक्टर,
भगवान सा हुआ है।
सब कुछ ...........
सच्चाई पता चली कि,
कितने दिन का स्टॉक घर मे,
रख सकता है मानव,
पता चला कि ,
बस दो चार दिन ही,
बाकी बेबस सा हुआ है।
सब कुछ ..........
मंदिर, मस्जिद,गुरुद्वारे...
हर जगह बंद से दरवाजे,
ठेकेदारों की दुकान दिख रही बंद सी,
बस निगाह ऊपर वाले की ओर,
बिना परीक्षा के ही परिणाम,
क्या से क्या हो गया है।
सब कुछ........
Comments
Post a Comment